आवास विकास कालोनी में रविवार को वेलेंटाइन डे की जगह
मातृ पितृ दिवस मनाया गया। संत आशाराम बापू के शिष्यों ने वेलेंटाइन डे की
जगह माता-पिता का पूजन कर सम्मान किया।
बच्चों ने माल्यार्पण के बाद
माता-पिता के तिलक लगाया और फिर आरती उतारी। राकेश मिश्रा ने कहा कि
वेलेंटाइन डे अंग्रेजी सभ्यता का प्रतीक है। हम सभी को यह दिन माता-पिता के
सम्मान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर कुंवर सिंह, रमाकांत
त्रिपाठी, विनोद पांडेय, कुलदीप श्रीवास्तव, रामविलास सविता एवं विकास
दीक्षित आदि मौजूद थे।