फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिल वसूली पर लाइनमैन से मारपीट, जेई से धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने के बाद भी बकायेदार उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे हैं। बकायेदारों से वसूली के लिए विद्युत विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जेई के साथ लाइनमैन बकाया वसूली करने के लिए गए थे। वहां पर बकायेदारों ने लाइनमैन के साथ मारपीट की और जेई के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज की। कर्मियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात दोनों भाइयाें रियाज और मेराज पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के मानपुर उपकेंद्र के जेई करन सिंह, लाइनमैन जयसिंह और मुनीश के साथ बिल जमा न करने वाले बकायेदारों से वसूली करने गए थे। ग्राम हैबतपुर कटरा में बिजली कर्मी बकाया वसूली करने के लिए बकायेदारों के पास गए। वहां पर दो बकायेदारों उपभोक्ताओं ने बिल जमा न करने की बात कही। तो वे लोग गालीगलौज करते हुए लाइनमैन जयसिंह के साथ मारपीट की।
जेई और दूसरे लाइनमैन ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। जेई ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि बकायेदारों ने लाइनमैन के साथ मारपीट और जेई व दूसरे लाइनमैन को गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की की है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा भी डाली है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि रियाज फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें