फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भीषण गर्मी में सात घंटे रही बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। भीषण गर्मी के बीच नगर की बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार बदलने के लिए सुबह 11 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रही। कटौती के कारण लोग पीने के पानी तक को तरस गए।
विज्ञापन


नगर के बिजली उपकेंद्र से कस्बे समेत आसपास के कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ता पंकज त्रिपाठी, दिनेश कुमार, इमरान, राजू, राकेश कुमार, शरद कुमार और राहुल सिंह का कहना है कि इन दिनों भीषण गर्मी में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे कूलर, पंखे और सबमर्सिबल तक सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को फसलें सूखने की चिंता सता रही है। क्षेत्रीय विधायक के ऊर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी थी पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अवर अभियंता दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि बिजलीघर से सौरिख नगर तक 11 हजार केवी लाइन के जर्जर तार बदले जा रहे हैं। कार्य पूरा होने तक आपूर्ति बंद की गई थी, जिसे शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें