फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही लाइफ सपोर्ट वैन ने बचाई बच्चे की जान

Sun, 16 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
वैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा सरकार की ओर से कन्नौज जनपद को भेजी गई दो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट वैन के जरिए शनिवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में घायल तीन वर्षीय बालक की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से एक लाइफ सपोर्ट सेवा वैन में जिला अस्पताल कन्नौज को मिली है। एक वैन मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराई गई है। मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराई गई वैन शनिवार की रात नौ बजे मेडिकल कालेज पहुंची। यह वैन पूर्णतया वातानुकूलित व आधुनिक वेंटीलेटर सुविधाओं से लैस है।

शनिवार की रात दस बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अमोलर के निकट एक बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए थे। इनमें दो लोगों की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इनमें एक बालक हिमांशु (3) पुत्र संजीव निवासी सिकरौरी थाना तिर्वा को ब्रेन हेमरेज हो गया था। उसकी हालत अत्यंत नाजुक थी। लाइफ सपोर्ट वैन के जरिए उसे तत्काल पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया। उक्त वैन बालक को लेकर पीजीआई पहुंची। पीजीआई में बालक का आईसीयू में उपचार हुआ।
विज्ञापन


सीएमएस के मुताबिक हिमांशु की हालत में सुधार है। लाइफ सपोर्ट वैन के जरिए मेडिकल कालेज से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को पीजीआई सैफई, पीजीआई लखनऊ व कानपुर हैलट अस्पताल के लिए भेजा जाएगा। वैन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने के कारण मरीज को रास्ते में आक्सीजन से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एएलएस की सौगात बनेगी संजीवनी
कन्नौज। आपातकाल में मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा जिले को दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मुहैया कराई गई है। यह एंबुलेंस मोबाइल वेंटीलेटर जैसी है। इसमें सभी चिकित्सीय उपकरणों के अलावा आपरेशन तक की व्यवस्था है। एंबुलेंस में हर समय दो चिकित्सकों, एक स्टाफ नर्स व चालक मौजूद रहेगा। गंभीर मरीज के बारे में सूचना मिलते ही यह मौके पर पहुंचेगी। तत्काल इलाज शुरू करने के साथ-साथ उसे अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें