फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के धीमे कामकाज से एसडीएम नाराज

विज्ञापन
लेखपालों को निर्देश देते एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मुआवजे के लिए एनएच-91 की फाइलें तैयार करने में लेखपालों की धीमी गति से एसडीएम खफा हैं। उन्होंने लेखपालों से कहा कि वह निर्धारित समय में काम पूरा करें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एक सप्ताह के अंदर सभी फाइलों को तैयार कर तहसील में जमा कर दें। इन फाइलों को भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर भेजा जाना है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में एनएच-91 से संबंधित लेखपालों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने एनएच-91 से प्रभावित प्रत्येक गांव का लेखपालों से विवरण पूछा। लेखपालों ने परिसंपत्तियों की कितनी फाइलें तैयार कीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल गाटा संख्या के आधार पर फाइल तैयार करें। इसका रिकार्ड अपने पास भी सुरक्षित रखें। इससे कि गड़बड़ी होने पर मिलान हो सके।
उन्होंने कहा कि भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर को भेजी जाने वाली मुआवजे की फाइलों में स्पष्ट रूप से अंकन होना चाहिए कि कौन सी फाइल किस गजट की है। फोरलेन का गजट 26 मार्च 2018 और सिक्सलेन का गजट तीन अक्तूबर 2018 को हुआ था। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, कानूनगो आदित्य दीक्षित, लेखपाल विजयकांत शुक्ला सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें