फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रील से सीखी लूट, सीसीटीवी ने दिलाई जेल की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सोशल मीडिया का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका कैसा आत्मघाती इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका एक चौंकाने वाला मामला छिबरामऊ में शुक्रवार को सामने आया है। यहां यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झपटमारी (स्नैचिंग) के वीडियो देखकर हूबहू वैसी ही वारदातें करने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी के आगे लुटेरों की चालाकी धरी की धरी रह गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक 21 वर्षीय युवक विवेक बाथम और दूसरा एक बाल अपचारी (नाबालिग) है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी विवेक बाथम निवासी मनिकापुर ने जो खुलासा किया वह फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उसने बताया कि कुछ समय पहले वह गांव की ही एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। इस मामले में उस पर केस दर्ज हुआ। जेल जाने और फिर जमानत कराने में उसका सारा पैसा पानी की तरह बह गया। कर्ज के दलदल से निकलने और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीने के लिए उसने शॉर्टकट चुना। उसने यूट्यूब पर झपटमारी और लूट करने के तरीके सीखे और नाबालिग साथी के साथ मिलकर सड़कों पर लूटमार मचाना शुरू कर दिया। आरोपी इससे पहले दिल्ली में नौकरी के दौरान भी ऐसी वारदातें कर चुका है, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया।
एक जुलाई की वारदात बनी गले की फांस
सीओ सुरेश मलिक ने बताया कि इन लुटेरों ने एक जुलाई को उमेंद्र कॉलोनी (रामपुर बैजू) के पास जा रही रीना देवी नाम की महिला से सरेराह पर्स लूट लिया था। महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लुटेरों का सुराग लग गया। इसके अलावा आरोपियों ने फरवरी में खोजीपुर के पास भी एक महिला से पर्स, टिफिन और कैश लूटना कबूल किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर आगरा भागने की फिराक में थे और सौरिख रोड स्थित बाबा की बगिया के पास एक कार शोरूम के निकट छिपे थे। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद हुआ सामान
दो अलग-अलग वारदातों के लूटे हुए मोबाइल और लेडीज पर्स।
कुल 27 हजार नकदी,लूट के पैसों से बची हुई
वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक।
अवैध तमंचा, कारतूस, पानी की बोतल और टिफिन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें