फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जर्जर पेयजल लाइन में लीकेज, बह गया लाखों लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दशकों पहले घरों तक पानी की सप्लाई पहुंचाने को बिछाई गई पाइपलाइन शहर के कई हिस्सों में जर्जर हो चुकी है। अक्सर किसी न किसी मोहल्ले में पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बह जाता है। ऐसे में मुख्य सड़कों पर पानी के बहने से वाहन सवारों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




शुक्रवार को कन्नौज-सरायमीरा रोड पर दो स्थानों पर मेन पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा। सुबह से दोपहर तक लाखों लीटर पानी सड़क पर बेकार बह गया। सूचना नगर पालिका को दी गई। अशोकनगर में फटी लाइन की मरम्मत करने को कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इसे ठीक करने में भी काफी वक्त बेकार हो गया। पानी लगातार बहता रहा। पहले पाइपलाइन में लीकेज तक पहुंचने के लिए बढ़ा सा गड्ढा करवाया गया। पानी का प्रेशर इतना था कि कुछ मिनटों में गड्ढा भरने के साथ पानी सड़कों तक बहने लगा। इसके बाद सप्लाई को बंद करवाकर इंजन पंप की मदद से पानी को को बाहर निकाला गया।
ऐसे ही लीकेज ओवरब्रिज के नीचे हो गया। यहां भी रास्ते को बंद कर फटी पाइपलाइन की मरम्मत की गई। गर्मी के मौसम में कई हिस्सों में पानी के लिए लोग लाइन में लग कर पसीना बहाते हैं, जबकि शहर में जर्जर हुई पेयजल लाइन अक्सर फटने की वजह से लाखों लीटर पानी बेकार बहता रहता है। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। पाइपलाइन की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों से जब अक्सर लाइन फटने के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। इस कारण जगह-जगह लीकेज होता रहता है। जब भी पानी का तेज प्रेशर रहता है तभी जर्जर लाइन फट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें