फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समर्थन में दो दिन हड़ताल पर रहेंगे वकील

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों की सामूहिक बैठक में 12 व 13 अपै्रल को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बुधवार को वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल कानपुर जाकर वहां के वकीलों का समर्थन करेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता सभागार में मंगलवार को वकीलों की सामूहिक बैठक में कानपुर के वकीलों के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजीत यादव ने सामूहिक निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि 12 व 13 अपै्रल को हड़ताल का नेतृत्व बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव दुबे करेंगे। इससे पहले बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, शिवराम सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू, दिनेश यादव अंजू पटेल ने अपने संबोधनों में कानपुर के वकीलों के समर्थन में संघर्ष करने का आहृवान किया। इस दौरान सामोद यादव, अजय यादव, राजेश कुमार कठेरिया, प्रणव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें