फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बढ़ेंगे चार्जिंग प्वाइंट

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते हैं। अभी तक इन वाहनों की चार्जिंग की सुविधा एक्सप्रेसवे के पेट्रोल पंपों पर दी जा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 44 स्थानों पर ई-वाहनों के चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए राजस्थान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेस नोडल अधिकारी ने पिछले वर्ष शासन को इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा था। मंजूर होने का बाद स्थानों का चयन कर लिया गया है। अब 302 किलोमीटर लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 44 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग पावर स्टेशन बनाए जाने हैं। एक्सप्रेसवे एंट्री प्वाइंट पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दोनों तरफ 14-14 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी को काम मिला है। जो सात माह में इलेक्ट्रिक चार्जिंग पावर स्टेशन का काम पूरी करेगी। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद्र दुबे का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिल रहा है। इन वाहनों को चार्जिंग की सुविधा देने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग पावर स्टेशन बनाए जाने हैं।
-
चार्जिंग की सुविधा बेहतर होने से बढ़ेगा रुझान
ई-वाहनों के चार्जिंग प्वाइंट से लंबी दूरी का सफर करने में चार्जिंग की सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा। जब पेट्रोल और डीजल वाहन की संख्या घटेगी तो पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें