तिर्वा। लॉयर्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसके चलते इस भंग कर दिया गया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
तहसील में लाॅयर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सभी का कार्य पूर्ण हो जाने पर संरक्षक राजेंद्र प्रकाश राजपूत व वरिष्ठ सदस्य कलक्टर सिंह की अध्यक्षता में संगठन के सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।
21 दिसंबर को संगठन के सदस्यों के साथ बैठक कर नई कार्यकारिणी गठन के लिए चर्चा की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष सतीश राजपूत ने बताया कि नए अध्यक्ष को लेकर बलराम सिंह यादव, अमित राजपूत, बृजमोहन सिंह समेत अन्य लोगों का नाम चर्चा में है।