फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद की शिकार महिला से मिले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की कांशीराम कालोनी में लव जिहाद का शिकार महिला से हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मिलने पहुंचे। पदाधिकारियों ने महिला की व्यथा सुनने के बाद उसकी लड़ाई को लड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी कांशीराम कालोनी पहुंचे। यहां लव जिहाद की शिकार महिला से वार्ता की। महिला ने बताया कि कालोनी के मुहीद खान ने अपना नाम मोहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। असलियत पता लगने पर विरोध किया तो युवक ने फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। अब पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं मंच पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली समझ से परे है। महिला के लगाए आरोप पर पुलिस ने धाराएं नहीं लर्गाइं। पुलिस आरोपी युवक को बचाने का प्रयास कर रही है। हिंदू जागरण मंच पीड़ित महिला की लड़ाई लड़ेगा। नगर अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले की जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है। उन्होंने कन्नौज एसपी से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान अक्षय पाठक, संतोष पांडेय, मोनू चौहान, कृष्णऔतार गुप्ता, विजय गुप्ता, पंकज तोमर व सागर गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महिला पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने के आरोपी मुहीद पुत्र कमालुद्दीन को एसआई हरिओम गुप्ता ने गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़, धमकी आदि की धारा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें