फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार में निकले कीड़े

विज्ञापन
फोटो30सीएचबीपी62: वितरित किया गया घटिया पोषाहार दिखाता किशोर। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
चपुन्ना। आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन से छह वर्ष के बच्चों को घटिया पोषाहार वितरित किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला चपुन्ना चौकी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर कांशीदीन में मंगलवार को सामने आया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से मिले पोषाहार में घुन और सुड़ी बजबजाती दिखाई दी।
गांव कुंवरपुर काशीदीन निवासी सुदामा सिंह अपनी पौत्री अंबिका (2) के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार लाए थे। पोषाहार में एक पैकेट चना, एक पैकेट दलिया, आधा लीटर सरसों का तेल मिला।
घर पर जब सुदामा सिंह ने दलिया व चना के पैकेट खोले तो उनमें घुन व सुड़ी थी।
घुन के कारण चने की दाल पाउडर में बदल चुकी थी। गांव के कई अन्य लोगों ने घटिया पोषाहार वितरित किए जाने की शिकायत की।
वहीं इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानी देवी ने बताया कि इसी माह में उसने पोषाहार का उठान किया था। पैकेट में खराब पोषाहार है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जो उठान मिला, उसी का वितरण किया गया है। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि घटिया पोषाहार की जांच कराई जाएगी। आरोप सही साबित होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें