फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद बढ़े, शिकायतों का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत व घर के विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज अधिकारियों के यहां जमीन के मामलों की शिकायतें आ रहीं हैं। तहसील व थाना संपूर्ण समाधान दिवस भी इससे अछूते नहीं हैं। शनिवार को तहसील सदर में भी जमीन के सबसे अधिक 73 मामले आए। कुल 10 विभागों से संबंधित 122 प्रकरण आए, जिसमें राजस्व विभाग की छह और पुलिस की दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किय गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में सीडीओ आरएन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। नसरापुर निवासी रामधनी ने जमीन पर मेड़ बांधने की शिकायत दर्ज कराई। सिमरापुर निवासी रेखा देवी ने जमीन पर कब्जा हटाने और पैमाइश कराने की मांग रखी। सरायमीरा के डाकबंगला रोड निवासी देवेंद्र पांडेय ने मेड़ जोतने की शिकायत दर्ज कराई। कटरी फिरोजपुर निवासी रामप्रकाश ने आराजी की पैमाइश कराकर रकबा पूरा करने की बात रखी। रक्षपाल निवासी चचासंडा ने चकरोड़ का खुलाने की मांग की। शहर के मोहल्ला हाजीगंज निवासी मोहम्मद मूसा खां ने बैनामशुदा आराजी पर कब्जा दिलाने की मांग की। कनपटियापुर निवासी अमरेश व बलराम आदि ने जर्जर बिजली लाइन हटाकर नई केबिल डालने की मांग रखी। तहसीलदार रामशंकर, बीईओ डॉ. अविनाश दीक्षित, संजय शुक्ल, सीडीपीओ विजय लक्ष्मी दुबे आदि मौजूद रहीं।
--------------------------
17सीएचबीपी51: डीएम से चकबंदी की गुहार लगाते भगवंतपुर के किसान। संवाद
17सीएचबीपी52: रातों-रात गिट्टी व सीमेंट डालकर बंद किए गए गढ्ढे। संवाद
चकबंदी की सहमति का प्रोफार्मा भरवाने की उठाई मांग
- डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, चकबंदी प्रक्रिया शुरु कराने की मांग की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे भगवंतपुर के किसानों ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव के किसान विरोध कर रहे है। विरोध करने वाले कृषक ग्राम समाज व अपने आसपड़ोस के काश्तकारों की जमीन जोतकर अपने खेतों में मिला लेते हैं। इसके अलावा नाली चकरोड़ तोड़कर खेतों में मिलाया हैं। चकबंदी प्रक्रिया में अवैध रुप से जोते हुए रकवा निकल जाने के कारण वह चकबंदी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चकबंदी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सहमति, असहमति का प्रोफार्मा भरवाया जाना है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। 15 सितंबर को चकबंदी विभाग के लेखपाल व अधिकारी गांव में फार्म भरवाने के लिए आए थे। चकबंदी का विरोध करने वाले लोग कृषकों व चकबंदी कर्मियों पर फार्म न भरवाने का दवाब बना रहे हैं जबकि वह इस प्रोफार्मा को भरने के लिए तैयार हैं। डीएम ने बताया कि किसान चकबंदी प्रक्रिया का प्रोफार्मा भरकर एसओसी के पास जमा कर सकते हैं। डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर एक सप्ताह में उसके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह, सीओ शिव कुमार थापा, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र, बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि तीन बाद रामलीला शुरू होने जा रही है जबकि मैदान पर मलवा है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग व ईओ को 24 घंटे के अंदर मैदान से मलवा हटवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
---------------
वकील बोले, धन्यवाद डीएम
कई महीनों से गढ्ढों में से होकर गुजर रहे वादकारी व वकीलों को शनिवार को सुबह उस समय राहत महसूस हुई जब रातों-रात डीएम के आने से पहले सड़क गढ्ढा मुक्त हो गई। वकीलों ने इसके लिए डीएम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही वकीलों ने उनको ज्ञापन सौंपकर सौरिख बिधूना मार्ग से कचहरी परिसर तक सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
-------------
260 शिकायतों में 25 का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 160, पुलिस की 56, विकास की 13, चकबंदी, पीओ डूडा की छह-छह, पूर्ति की 12, नगर पालिका की तीन, विद्युत की दो, समाज कल्याण व एलडीएम बैंक की एक-एक सहित 260 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व की 20, पुलिस की दो विकास की तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
--------------------------------------
साहब दिव्यांग हूं, शराबियों से परेेशान हूं
तिर्वा। एडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षतप्ता में समाधान दिवस हुआ। इस मौके पर लिलुइया गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि वह दिव्यांग है। अक्सर पड़ोसी लोग घर में घुस कर शराब पीने बैठ जाते है। विरोध करने पर मारपीट करते है। एडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस मौके पर आई 75 शिकायतों में महज पांच का निस्तारण हो सका।
---------------
विवेचक ने रुपये लेकर हटा दी दुष्कर्म की धारा
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने एसपी कुंअर अनुपम सिंह को बताया कि उसने कोतवाली में उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, दहेज एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन विवेचक ने आरोपी पक्ष से रुपये लेकर दुष्कर्म की धारा हटा दी है, जिससे उसको मानसिक आघात पहुंचा है। महिला ने एसपी से विवेचक के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें