कन्नौज। 15 सितंबर को तहसील सदर क्षेत्र के गांव रजईमऊ ठकुराइन निवासी 48 वर्षीय मदन सक्सेना की मौत बिजली गिरने से हुई थी।समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने घर जाकर पत्नी को चार लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।
एसडीएम सदर राकेश त्यागी ने बताया कि किसान मदन गांव बिलंदापुर नालाहार में खेत में काम कर रहा था। तभी बिजली गिरने से मौत हो गई थी। मामले की जांच करने के बाद नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दी थी। उसके बाद दैवीय आपदा के तहत शनिवार को मदन की पत्नी विनीता को अनुदान अनुग्रह के रूप में चार लाख रुपये बैंक खाते में ई-पेमेंट के जरिए भेज दिया गया।