धाता। क्षेत्र के बेलावां के चंडाली बाबा मैदान में मंगलवार को दंगल आयोजित हुआ। पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। विजेता और उप विजेता पहलवानों को इनाम दिया गया।
उरई के लक्ष्मी पहलवान व पंडित पहलवान के बीच हुई कुश्ती में लक्ष्मी ने बाजी मारी। जिगनी के शाहिद पहलवान ने सतीश को हराया। बनारस के गोलू पहलवान ने उत्तराखंड के जावेद को हराया। नेपाल के देेव थापा ने दिल्ली के मोंटी पहलवान को चित किया। राजस्थान के विवेक ने उत्तराखंड के जावेद को चित किया। वहीं राजस्थान के जल्लाद सिंह ने दिल्ली के सावेज को हराया। जम्मू के जावेद गनी ने राजस्थान के भूकंप सिंह को चित किया। राजस्थान के जल्लाद सिंह व नेपाल के देव थापा पहलवान के साथ दूसरी कुश्ती हुई। जिसमें जल्लाद सिंह ने देव थापा को चित कर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितिन सिंह ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विवेक सिंह, सोहन सिंह, नंदनंदन तिवारी, प्रशांत मिश्रा, राजेश सिंह मौजूद रहे।