फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोजगार मेले में 76 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-रोजगार मेले में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन

रोजगार मेले में 76 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। जिला सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास मिशन ने संयुक्त रूप से ब्लाक बहुआ के सभागार में मंगलवार को रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया। मेले में 200 अभ्यर्थियों में 76 को नौकरी के लिए चयन किया गया।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की तेजस ग्रेड ने 10, कैरियर ब्रिज स्किल सेल्यू प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने पांच, शिवशक्ति बायोटेक कानपुर ने आठ, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ ने 18, भारत कंट्रक्शन सप्लाई ने 19, श्रीकुल हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्विसेज ने 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इस तरह से कुल 76 अभ्यर्थियों को चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को आठ से 20 हजार प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी शशांक पांडेय, नीतू सिंह, चंद्रकिशोर, आशीष दीक्षित, फोटेक सेवा संस्थान प्रभारी कुलदीप कुमार, उदय प्रताप सिंह, रूप नारायण उर्फ लंबरी गुप्ता, विनोद शर्मा, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें