संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। कस्बे में गोपामऊ चौराहे पर चोरों ने देलही वैरी कोरियर कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाकर ढाई लाख रुपए, लैपटाप और सीसीटीवी की एलईडी चोरी कर ली है। सुबह आफिस खुलने के बाद घटना का पता चलने पर आफिस के प्रभारी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी सतेंद्र सिंह व अनूप सिंह ने बताया कि वह कस्बे में गोपामऊ चौराहे पर देहली वैरी कोरियर कंपनी का ऑफिस चलाते हैं। बीती शाम को वह ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। सुबह ऑफिस खोलने पर पीछे के दीवार में सेंध लगी मिली और लाकर से 2,52,514 रुपए, सीसीटीवी की एलईडी और एक लैपटॉप गायब मिला।
रात में कोई अज्ञात चोर सेंध लगाकर अंदर घुसा और नकदी व सामान चोरी कर ले गया। सत्येंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।