बेलाताल (महोबा)। जैतपुर मंडी परिसर से सब्जी की दुकानें हटाए जाने से परेशान दुकानदारों को राहत मिली है। चार दिन बाद एक बार फिर मंडी में दुकानें लग गईं। जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
मंडी सचिव चरखारी के आदेश पर गल्ला मंडी जैतपुर में सब्जी की दुकानें लगाने पर रोक लगा दी गई थी। जिससे दुकानदार परेशान थे और सड़क किनारे दुकानें लगाने से जाम की स्थिति बन गई थी। तब भाजपा नेता महेंद्र द्विवेदी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य रामस्वरूप श्रीवास और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक ने डीएम व भाजपा नेताओं को मामले से अवगत कराया था। भाजपा जिला प्रभारी व पावर कॉर्पोरेशन ग्रिड ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रामनरेश तिवारी ने मंडी सचिव से फोन पर वार्ता कर पूर्व की तरह दुकानें लगाने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंडी परिसर में सब्जी की दुकानें लगने लगीं।