कन्नौज। मानीमऊ कस्बे के सामने हाईवे पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के उदैतापुर गांव निवासी अरविंद कुमार (45) मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम मानीमऊ के सामने हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने अरविंद को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत को गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)