नजरापुर। कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरापुर गांव निवासी रामकिशन (50) मजदूरी करते थे। रामकिशन अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। शुक्रवार को मकान की दीवार गिर गई और उसके मलबे में रामकिशन दब गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया है। कानपुर में इलाज के दौरान रामकिशन ने दम तोड़ दिया। रामकिशन के परिवार में पांच बेटे और एक बेटी है।