फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर पत्र वाहक निलंबित, बीडीओ को जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला विकास अधिकारी ने लॉकडाउन के दौरान बिना बताए ड्यूटी से गैरहाजिर होने व मोबाइल फोन बंद रखने पर पत्र वाहक को निलंबित कर दिया है। बीडीओ तालग्राम को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जिला विकास कार्यालय में तैनात पत्र वाहक शैलेंद्र कुमार की विकास भवन सभागार के कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई थी। इससे कि लॉकडाउन के दौरान उच्चाधिकारियों के आदेश को पत्र के माध्यम से संबंधित अफसरों को भेजा जा सके। शैलेंद्र कुमार ड्यूटी लगने के बाद गैरहाजिर हो गए। वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र भगौलीवाल ने उनके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। उन्होंने इसकी जिलाधिकारी को जानकारी दी। डीडीओ ने शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान वह डीडीओ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। बीडीओ तालग्राम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें