फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र अपराध मुक्त होने पर ही थानेदारी

विज्ञापन
एसपी प्रशांत वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। नए पुलिस कप्तान प्रशांत वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक में अपनी कार्यप्रणाली साफ कर दी। कहा कि आपराधिक वारदात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। क्षेत्र अपराध मुक्त होगा, तभी थानेदारी भी सुरक्षित रहेगी। बीते करीब छह माह में हुई बड़ी वारदातों की जानकारी भी ली। इसके बाद महिला अपराध, लूट, हत्या जैसे अपराधों में जमानत पर छूटने वालों की भी जानकारी ली। कहा कि जमानत पर छूटने वाले अपराधियों की निगरानी की जाएगी। हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले के खिलाफ हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई होगी। अवैध शराब के खिलाफ सप्ताह में एक दिन थाना और चौकीवार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जाम और साइबर क्राइम पर विशेष निगाह
पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी प्रशांत वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध को छोटे स्तर पर ही रोक लेना प्राथमिकता में रहेगा। जनसमस्या का निस्तारण मौके पर न होने से ही वह धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेता है। जिले में यातायात को लेकर जाम की बातें बताई गई हैं। इन्हें कैसे सुधारा जाए, इस पर फोकस होगा। कई लोगों के खातों से ऑनलाइन रुपये पार हो जाते हैं। सोशल साइट्स का सहारा लेकर ब्लैकमेलिंग तक बात पहुंचती है। साइबर क्राइम रोकने को पुलिस को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें