कन्नौज केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नगर
कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। सरायमीरा के मुहल्ला तिवारियान निवासी
कृष्णमोहन तिवारी को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया है।
गुरुवार
को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कई घंटे तक नई
कार्यकारिणी के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से कृष्णमोहन को
नगर अध्यक्ष, राधाकृष्ण कठेरिया को सचिव, नवीन गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना
गया।
पदाधिकारियों को नगर की समस्त कार्यकारिणी व सदस्यों का चयन
कर 15 दिन के अंदर समिति का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके
पर नीतीश कटियार, श्याम तिवारी, आनंद तिवारी, मो. अजीम, खालिक मीनू, कुंवर
सिंह यादव, कमल नरायन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।