फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णमोहन बने अध्यक्ष

Thu, 26 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। सरायमीरा के मुहल्ला तिवारियान निवासी कृष्णमोहन तिवारी को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कई घंटे तक नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से कृष्णमोहन को नगर अध्यक्ष, राधाकृष्ण कठेरिया को सचिव, नवीन गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

पदाधिकारियों को नगर की समस्त कार्यकारिणी व सदस्यों का चयन कर 15 दिन के अंदर समिति का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर नीतीश कटियार, श्याम तिवारी, आनंद तिवारी, मो. अजीम, खालिक मीनू, कुंवर सिंह यादव, कमल नरायन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें