क्रास कंट्री रेस में दौड़ लगाते युवक व युवतियां।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गणतंत्र दिवस से पूर्व क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दौड़ में बालक वर्ग में प्रतीक व बालिका वर्ग में श्वेता ने सभी को पछाड़ते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में विजयी प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार दोपहर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर से क्रास कंट्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समाप्त हुई। बालक वर्ग में प्रतीक यादव, विकेश यादव व सोनू कुमार,
बालिका वर्ग में श्वेता पाल, वंदना राजपूत व रुक्मणि देवी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह, पुनीत पांडेय समेत कई अफसर मौजूद रहे।
टी-शर्ट व कैप बांटीं
क्रास कंट्री रेस से पूर्व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवक-युवतियों को टी-शर्ट व कैंप का वितरण किया गया। इन्हें लेने के लिए युवाओं में मारामारी रही। टी-शर्ट खत्म हो जाने पर कई युवाओं ने नाराजगी जताई।