फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों से खाली हुआ मेडिकल कालेज, तीन माह में 500 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कर किया गया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में बना आइसोलेशन वार्ड मंगलवार को खाली हो गया। यहां भर्ती रहे कोविड संक्रमित मरीज ठीक होकर घर चले गए। इससे कर्मचारियों और डॉक्टरों को लंबे समय बाद राहत मिली है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन लगा दिया गया था। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने के साथ ही मेडिकल कालेज में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। दूसरी लहर में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक होने पर बेड की संख्या 230 तक कर दी गई थी। यहां और पड़ोसी जिलों से आने वाले रोगियों का इलाज हुआ। कई लोगों की तमाम कोशिशों के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। संक्रमण के दौरान करीब 500 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया।
मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ एक मरीज था। उसकी भी दोपहर में छुट्टी हो गई। सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि कालेज के कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी के साथ मरीजों की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें