फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली घेरी, एएसपी से नोकझोंक

विज्ञापन
कोतवाली परिसर में हंगामा के दौरान मौजूद लोग, तबीयत खराब होने से लेटी पत्नी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस प्रताड़ना से तंग चंदन के फांसी लगा लेने से मौत के मामले में देर रात तक हंगामा हुआ। कोतवाली घेरी गई, एएसपी से नोकझोंक हुई और शनिवार दोपहर तक शव को फ्रीजर में रखे रहा गया। काफी कवायद के बाद पुलिस और परिजनों में समझौता हुआ। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कालेज से चंदन के शव को मकरंदनगर लाने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं किया। शव को डीप फ्रीजर में रख दिया। देर रात जीटी रोड जाम करने की तैयारी के दौरान कोतवाली पुलिस पहुंच गई। परिजन चौकी इंचार्ज और फांसी के लिए उकसाने वाले लोगों पर रिपोर्ट लिखने की मांग कर रहे थे।
दबाव देख पुलिस राजी हो गई। देर रात परिजनों के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंचे। यहां घेराव कर तहरीर दी। पुलिस के चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज करने की बात पर परिजन हंगामा करने लगे। कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। इस बीच चंदन की पत्नी की तबियत बिगड़ गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पहुंचे। उनसे परिजनों की नोकझाेंक हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। परिजन चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े रहे। शनिवार देर दोपहर तक मामला उछला रहा। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौते के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ये है मामला
पुलिस प्रताड़ना से तंग कुतुलूपुर मकरंदनगर के युवक चंदन ने नौ अगस्त की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को सैफई इटावा में मौत हो गई थी। इस मामले में कांती देवी ने सदर कोतवाली में मकरंदनगर चौकी प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें