फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किशोरी की मौत, 10 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। लखनऊ पीजीआई से शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2497 पहुंच गई है। इलाज के बाद 2297 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना की चपेट में आने से 31 लोगों की जान जा चुकी है। कोविड अस्पताल में अब 168 लोगोें का इलाज हो रहा है। वहीं 19 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दे दी।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के रणधीरपुर निवासी 17 वर्षीय अंचल की 24 सितंबर को हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। बाद में पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। 26 सितंबर को किडनी की बीमारी के साथ कोरोना की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान एक अक्तूबर को अंचल ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घर लाकर कोविड गाइड लाइन का का पालन करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को कन्नौज ब्लाक में सात, तालग्राम, जलालाबाद और तालग्राम में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें