फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 70 संक्रमित, 159 लोग हुए ठीक, अब एक्टिव केस 884

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 70 संक्रमित मिले हैं। वहीं 159 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब 884 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

ठठिया इलाके के गांव बदलेपुर्वा निवासी अरुण कुमार (45) की तिर्वा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के संदेह पर चार मई को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जांच में संक्रमित मिलने पर इलाज हो रहा था। बुधवार की देर रात मौत हो गई। अरुण कुमार उसी गांव के निवासी थे, जहां पिछले साल 23 अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमित मिला था।
गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 70 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 8846 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7864 लोग ठीक हुए हैं। अब 884 एक्टिव केस हैं। 98 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएचसी गुगरापुर में एक, मेडिकल कालेज तिर्वा में एक व एडीएम आवास में एक-एक लोग संक्रमित हैं। उमर्दा में 11, जलालाबाद में छह, कन्नौज में 18, तालग्राम में पांच, छिबरामऊ में 21, सौरिख में तीन, हसेरन में चार व गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें