कन्नौज। अब डिजिटल वालंटियर कोरोना संदिग्धों की निगरानी करेंगे। यह कंट्रोल रूम को गांव और कस्बों के हालातों की जानकारी देंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने गांव से लेकर शहरों तक प्रयास तेज कर दिए हैं।
शांति व्यवस्था और अफवाहों की निगरानी के लिए थानों से बनाए गए 250-250 डिजिटल वालंटियरों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गांव, कस्बों और क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की निगरानी के साथ ही यह कंट्रोल रूम को जानकारी देंगे। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।