फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कानपुर से लौटा युवक निकला कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
कांशीराम कालोनी चौधरी सराय का निरीक्षण करते डीएम राकेश मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक और कोरोना केस सामने आया है। शहर की कांशीराम कालोनी में मामा के घर रह रहे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक अपने दो भाइयों के साथ पांच मई को कानपुर के बेकनगंज से लौटा था। मामा की सूचना पर सात मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों के सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजे थे। शनिवार सुबह एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरे की निगेटिव निकली है। तीसरे की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

परिवार के 20 लोगों को मानीमऊ के हाई रिस्क क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कांशीराम कालोनी के एक किमी के दायरे में आने वाले इलाके को सील किया गया है। जिले में कोरोना का यह आठवां केस है। इनमें छह ठीक होकर घर जा चुके हैं। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि जिला अभी ऑरेंज जोन में ही है।
शहर के शेखपुरा में रहने वाले तीन भाई कानपुर के बेकनगंज में रूपम टाकीज के पास पंक्चर की दुकान किए हैं। लॉकडाउन में यह कानपुर में फंसे थे। पांच मई को किसी तरह शहर की कांशीराम कालोनी में रहने वाले मामा के घर पहुंचे। तब से यहीं रह रहे थे। छह मई को मामा ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इनके कानपुर से लौटने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात मई को इनके सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजे थे। इन्हें मानीमऊ के हाई रिस्क क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 27 साल का सबसे बड़ा भाई कोरोना पॉजिटिव निकला। दूसरे नंबर के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे छोटे भाई की रिपोर्ट का इंतजार है। शहर में कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी से हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर शैलेष कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत गौतम, ईओ नगर पालिका सुरेंद्र कुमार गौतम और कोतवाल नागेंद्र पाठक टीम के साथ कालोनी पहुंच गए। पूरी कांशीराम कालोनी को सील कर दिया। एक किमी के दायरे में आने वाले इलाके को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। दमकल की गाड़ी से पूरी कालोनी को सैनिटाइज कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. बृजेश शुक्ला और डॉ. अतीक अहमद ने युवक के मामा से जानकारी ली। पता किया कि कानपुर से लौटने के बाद तीनों युवक किन-किन के संपर्क में आए हैं। इनके संपर्क में आने वाले 20 लोगों की पहचान हुई है। इन्हें भी मानीमऊ के हाई रिस्क क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। पॉजिटिव मिले युवक को तिर्वा सीएचसी स्थित कोविड-19 हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। हॉटस्पाट इलाके में किसी को प्रवेश न देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जरूरत का सभी सामान कालोनी वालों को घर-घर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें