फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मेंथा की ओर झुकाव, दोगुना हुआ रकबा

विज्ञापन
मेंथा के खेत में घास उखाड़ता किसान । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों का मेंथा (पिपरमेंट) की खेती की ओर झुकाव बढ़ रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार रकबा दोगुना हो गया है। एक एकड़ में किसानों को तकरीबन डेढ़ लाख की कमाई हो रही है। यह बाकी फसलों के मुकाबले बेहतर है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर में मेंथा की खेती हुई थी। इस बार करीब 10 हजार हेक्टेयर में किसानों ने मेंथा की खेती की है। एक एकड़ में लगभग 130 लीटर मेंथा ऑयल निकलता है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। एफएफडीसी (सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र) के निदेशक शक्ति विनय शुक्ला ने बताया कि 2010 में कुछ किसानों को प्रशिक्षण देकर मेंथा की खेती कराई गई थी। कम लागत में ज्यादा मुनाफा से अब इस ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें