फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने मुरादाबाद में फहराया परचम

विज्ञापन
मुक्केबाज धर्मवीर यादव को सम्मानित करते सपा नेता। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जनपद के प्रेमपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव के किसान के बेटे ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि से परिजनों के अलावा नगर के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 10 से 13 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रेमपुर चौकी के ग्राम सिंहपुर निवासी विनोद यादव के पुत्र धर्मवीर सिंह यादव ने श्री महाराज सिंह प्रेमवती इंटर कॉलेज पंजूखिरिया जनपद फर्रुखाबाद की तरफ से प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कन्नौज जनपद से धर्मवीर अकेले प्रतिभागी थे। 63 व 66 किलोग्राम भार वर्ग की तीन प्रतियोगिताओं में धर्मवीर ने मुरादाबाद के अभिजीत, मेरठ के बलवंत को पहले ही चरण में धूल चटा दी। उन्होंने बनारस के प्रतिभागी को भी पराजित किया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
गोल्ड मेडल लेकर मुरादाबाद से लौटे धर्मवीर का आवास विकास कॉलोनी निवासी चाचा सुबोध यादव के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, योगेंद्र यादव, आलोक वर्मा, नरेश वर्मा, डॉ. विकास मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आशुतोष दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, प्रिंस तिवारी, सुदीप कुमार सविता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें