फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला छह फीट का मगरमच्छ, हड़कंप मचा

विज्ञापन
मगरमच्छ को रस्से से बांधते ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। निचली गंग नहर से निकल कर खेत में पहुंचे छह फीट के मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई। मगरमच्छ को रस्से से बांधकर गंगा में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन

खड़िनी के पास डिगरी के ग्रामीण सुबह घास लेने खेतों की ओर गए थे। ग्रामीणों ने जमुनी दाड़ी निवासी स्वदेश के खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर लोग इकट्ठे हो गए। वन विभाग के कर्मचारियों को बुलवा लिया गया। यह मगरमच्छ को काबू में नहीं कर सके। गांव के युवकों ने कर्मचारियों की मदद से रस्से से बांधकर मगरमच्छ को काबू में किया। वन दरोगा महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोपहर बाद गंगा में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें