फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी में दर्ज होगा खाताधारकों का आधार नंबर

विज्ञापन
भूलेख कक्ष में खतौनी बनाते प्रभारी राजेश पटेल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। किसानों की खतौनी को आधार नंबर से लिंक किया जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल फार्मेट में सहखातेदार वाली खतौनी में भी किसान के हिस्से का रकबा दर्ज होगा। तहसील में 26 गांवों के किसानों की खतौनी में आधार लिंक के साथ अंश निर्धारण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों की जमीन पर भूमाफिया हेराफेरी कर अपना नाम दर्ज करा लेते थे। इससे किसानों को रिकार्ड सही कराने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब खतौनी को डिजिटल किया जा रहा है। किसानों को मिलने वाली खतौनी पहले डिजिटल तरीके से कंप्यूटर तरीके से मिलती थी। इसे कहीं भी इंटरनेट के जरिए देखा जा सकता है। सरकार डिजिटल खतौनी का स्वरूप बदलने जा रही है। अब खतौनी में किसान का आधार नंबर दर्ज होगा। इससे आसानी से पता लग सकेगा कि किसान के पास कितनी भूमि है। किसान अपनी संपत्ति को छिपा नहीं सकेंगे। भू माफिया भी खतौनी में गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे।
खतौनी में खातेदार का आधार लिंक होने के साथ-साथ सहखातेदार वाली खतौनी में किसान की अलग-अलग हिस्साकसी दर्ज होगी। इससे पता लगाया जा सकेगा कि खाते में किस किसान के नाम कितनी भूमि दर्ज है। चिह्नित गांव में तैनात लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक किसान से मिलकर उसके आधार नंबर के साथ सहखातेदारों वाले किसानों से उनके हिस्से की भूमि की जानकारी के साथ प्रमाण देखे जाएं कि किस आधार पर किसानों ने अपने हिस्से की भूमि बताई है। किसानों के आधार नंबर व उनकी हिस्साकसी भूलेख कक्ष में जल्द उपलब्ध कराई जाए, इससे कि खतौनी में आधार फीडिंग के साथ हिस्सा तय हो सके। भूलेख विभाग में कार्यरत लेखपाल राजेश पटेल ने बताया कि अभी 26 गांवाें की खतौनी में किसानों के आधार लिंक के साथ हिस्साकसी का काम शुरू किया गया है। एसडीएम जयकरन ने बताया कि तहसील में 165 राजस्व गांव हैं। छह साल के अंदर सभी गांवों में किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण होना है।
विज्ञापन

तहसील के इन गांवों में हो रहा कार्य
उदयपुर, करसा, कुंअरपुर काशीदीन,जरिहापुर, रामपुर सौरिख, उमगरा, खुर्दापुर, नगलादनू, सरगौली, सिमुंआपुर, सिरसा, हरौली, कडेरा, उधमपुर, मदनापुर, पैथाना, बस्ता, चंदौली,बहसार खामा, सुर्सी, लाख, अगौस, त्रिमुखा, जनखत, खैरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें