फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं ने दिखाया दमखम

Thu, 26 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्कूल स्तरीय दो दिवसीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिताओं के पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और कबड्डी में छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


ब्लाक व्यायाम टीचर विनोद कुमार मिश्र ने झंडी दिखाकर सौ मीटर दौड़ का शुभारंभ कराया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरज पाल शाक्य ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वार्डन सुनीता त्रिपाठी की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिताओं में सौ मीटर दौड़ में रुचि प्रथम, शीतल द्वितीय, रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दो सौ मीटर दौड़ में आसमां यादव प्रथम, जूली द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में आराधना, काजल व रावड़ी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आसमां व आराधना को संयुक्त रूप से प्रथम, रचना को द्वितीय व रावड़ी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


ऊंची कूद में भी आसमां ने प्रथम हासिल किया। रंजना ने द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा कक्षा सात एवं आठ के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने रिले रेस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर रंजना, कविता, ज्योति, सारजा बानो, भारतेंदु सिंह, गौरव भदौरिया, आदित्य, विनोद आदि का योगदान रहा।

वार्डन सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि शेष प्रतियोगिताएं 27 नवंबर को कराई जाएंगी। विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागी छात्राएं अगले माह दिसंबर में जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें