फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर के पीछे घुसी रोडवेज बस, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस के बाहर खड़े यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर हरदोई मोड़ के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही बस कंटेनर में घुस गई। हादसे में बस चालक समेत एक यात्री घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी चालक रामवीर सोमवार सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद डिपो की रोडवेज बस लेकर कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। बस में करीब 45 सवारियां मौजूद थीं। इस दौरान सदर कोतवाली के मानीमऊ में जीटी रोड पर हरदोई मोड़ के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे रोडवेज बस कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक रामवीर और देवरिया निवासी यात्री रामदुलारे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे की जानकारी पर पहुंचे एआरएम राजेश कुमार ने बस में सवार अन्य यात्रियाें को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें