फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गड्ढे में दबा मिला कानपुर की युवती का शव

Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। दुर्गा देवी तिराहे से आधा किलोमीटर दूर एक किशोरी का शव नग्नावस्था में मिट्टी में दबा मिला है। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। देर शाम उसकी पहचान कानपुर के महाराजपुर थाना के शेखपुर निवासी किशोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली विभाग का लाइनमैन सिंटू सिंह ने बताया कि दुर्गा देवी तिराहे से आधा किलोमीटर दूर लाइन चेंज करने के लिए गया तो वहां पर बदबू आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सौरिख के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज संजीव कटारा मौके पर पहुंच गए। मिट्टी हटवाई गई तो उसमें नग्नावस्था में किशोरी का शव पड़ा मिला। युवती की उम्र 20 साल के आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव 10-12 दिन पुराना होने का अनुमान है। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। शव से कुछ दूरी पर एक बैग पड़ा मिला, जिसमें तीन चादरें थीं। देर शाम उसकी पहचान कानपुर के महाराजपुर थाना के शेखपुर निवासी प्रकाश की पुत्री काजल के रूप में हुई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मशक्कत के बाद उसकी पहचान की जा सकी है। बताया गया है कि यह गायब थी। इसका मुकदमा कानपुर के जाजमऊ थाने में दर्ज है। आगे की कार्रवाई महाराजगंज थाना की पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें