तालग्राम। बिरौली जय बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का तीसरा लीग मैच रविवार सुबह बिरौली स्ट्राइकर और किशनपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें बिरौली टीम ने 108 रन से मैच जीत लिया। अतुल ने 49 रन चार विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच मिलाद्ध
किशनपुर के कप्तान हिमांशु पाल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बिरौली टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में नौ विकेट पर 156 रन बनाए। इसमें संजय उर्फ मोंटू ने तीन चौकों की मदद से 19 रन, उदयवीर सात रन बनाए। अतुल ने तूफानी पारी खेली और नौ गेंदों में सात छक्के एक चौका की बदौलत सर्वाधिक 49 रन बनाएं। लालू, पिंटू मोनू ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी किशनपुर की टीम आठ ओवरों में 48 रन बनाकर सिमट गई। इसमें लालू ने आठ और पिंटू ने छह रन बनाए। मैच में अंपायरिंग संजय व सोनू, कमेंटेटर रोहित व कौशिक, स्कोरर अमित व विक्रम ने भूमिका निभाई। इस मौके पर सचिन राजपूत, कौशिक राजपूत, विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।