फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर की टीम ने छोड़ा अधूरा काम अब स्थानीय टीम ने सफाई में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्थानीय टीम ने छठवें दिन सीवर लाइन को खोलने का काम शुरू कर दिया है। मंत्री को अफसरों ने सात दिन में सीवर लाइन की सफाई करने का भरोसा दिया था, अभी तक कानपुर व लोकल की टीम एक भी मैनहोल की सफाई पूरी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

सदिकापुर में जलभराव की समीक्षा करने पहुंचे सदर विधायक समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने सीवरेज लाइन के चोक होने के संबंध में जल निगम के अधिकारियों से जवाब-तलब किया था। जल निगम के अधिकारियों ने सात दिन के अंदर सीवर लाइन की सफाई करने का भरोसा दिया था। जल निगम ने कानपुर से जिंटेक मशीन को बुलाकर सीवर लाइन खोलने का काम शुरू कराया। जयकरन सिंह की अगुवाई में आई कानपुर की टीम ने सड़क के नीचे दबा मैनहोल खोदकर बाहर निकाल लिया। टीम सात मीटर गहरी सीवर लाइन को खोलने की कवायद में जुटी, लेकिन कई घंटे काम करने के बाद भी एक मैनहोल की सफाई पूरी नहीं कर पाई। टीम काम अधूरा छोड़कर चली गई। इसके बाद जलनिगम के अफसरों के निर्देश पर शनिवार को लोकल टीम ने सीवरेज लाइन के मैनहोल को खोलकर साफ करने का काम शुरू कर दिया। अनुमान है कि एक पखवारा में सीवरेज लाइन को खोलने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता सौरभ शुक्ला ने बताया कि मैनहोल की सफाई के लिए स्थानीय टीम को लगाया गया है। जल्द ही चोक सीवर लाइन को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें