फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: क्का से औद्योगिक गढ़ बनेगा कन्नौज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सस्ते भाव में बिकने वाला मक्का अब कन्नौज को औद्योगिक गढ़ बनाएगा। मक्का से इथेनॉल बनाने का संयंत्र स्थापित होगा। इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ विदेश से पेट्रोल की निर्भरता भी कम होगी। इथेनॉल के प्रयोग से शराब कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में फरवरी और मई माह में दो बार किसान 80 हजार हेक्टेयर रकबे में मक्का की फसल करते है। सालाना जिले में 2.70 लाख मीट्रिक टन मक्का उत्पादन होता है। मक्का उत्पादन बाहुल्य जनपद में गुजरात के अहमदाबाद की सिटी गोल्ड कंपनी ने 5800 करोड़ रुपये के निवेश से 100 एकड़ में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने सहमति जताई है। मक्का से इथेनॉल बनाई जाएगी। इथेनॉल का प्रयोग शराब बनाने और पेट्रोल में 20 से 30 फीसदी का मिश्रण किया जाता है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से किसानों के साथ-साथ शराब कंपनियों को भी बढ़ा फायदा होगा। इससे जनपद औद्योगिक गढ़ बनेगा।
-----
750 करोड़ का होगा निवेश
उद्योग को बढ़ाना देने के लिए 80 से अधिक इत्र, होटल, कोल्ड स्टोरेज से लेकर अन्य कारोबारी निवेश सारथी पोर्टल पर आवेदन कर चुके है। यह कारोबारी करीब 750 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टर्स समिट में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ञञञञञञञञञञञञञञञञञञञञञञ
फोटो 15- डीएम शुभ्रांत शुक्ल।
कृषि राज्यमंत्री आएंगे, योजना पर लगेगी मुहर
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि 25 जनवरी को इथेनॉल प्रोजेक्ट को लेकर सिटी गोल्ड कंपनी अहमदाबाद के मालिक, मैनेजर के साथ बैठक होगी। इसके अलावा मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान बाजार में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित मक्का मीट में कृषि राज्य मंत्री सूर्य प्रताप साही भाग लेने आएंगे। उनकी मौजूदगी में कई योजनाओं पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें