फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: दो पक्षों में मारपीट, पुलिस के सामने दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत में ग्रामीण, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 23 Feb 2021 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज में सौरिख के कूकापुर गांव के एक खेत में लगी सबमर्सिबल पंप में बिजली की लाइन जुड़वाते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस के सामने फायरिंग की, जिससे पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


बाद में अधिक फोर्स आ जाने पर हिस्ट्रीशीटर पक्ष के लोग भाग निकले। मंगलवार को क्षेत्र के कूकापुर गांव निवासी प्रिंस यादव पुत्र राजवीर यादव ने अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल पंप की लाइन जुड़वाने के लिए संविदा लाइनमैन उदयवीर को बुलाया था। लाइनमैन जब लाइन जोड़ रहा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसको लाइन जोड़ने से मना किया।

इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन हिस्ट्रीशीटर व थाने की टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल प्रिंस यादव ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की वारदात से ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस भी ठिठक गई और अधिक फोर्स मंगाने के लिए अफसरों को सूचना दी। कुछ ही देर में काफी संख्या में फोर्स पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। फायरिंग के आरोपी के घर के बाहर ताला लटक गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर से बाइक व ट्रैक्टर बरामद कर थाने ले आई। अब आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले भी हुई थी मारपीट व फायरिंग
पांच दिन पहले 18 फरवरी को सबमर्सिबल पंप की लाइन जुड़वाने को लेकर राजवीर, लाइनमैन गोपाल व प्रांजुल के साथ मारपीट व फायरिंग हुई थी। इस मामले में गांव के ही संजय व धर्मेंद्र पुत्रगण बाबूराम, जीतू पुत्र जगरूप, दिनेश पुत्र बालकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले ही आरोपियों पर कार्रवाई की होती तो आज यह वारदात नहीं होती। अब भी यदि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो किसी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। 

ग्राम समाज की जमीन पर है बोरिंग
प्रिंस यादव ने ग्राम समाज की जमीन पर सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराई है। जिसका मामला एसडीएम छिबरामऊ की कोर्ट में विचाराधीन है। अब सबमर्सिबल पंप की लाइन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। 

पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन दबंगों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस की पीआरबी पर फायरिंग कर दी। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि पुलिस पहुंचने से पहले ही फायरिंग हो चुकने की बात सामने आई है। छानबीन कराई जा रही है। थानेदार को रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है। इधर, पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें