फोटो 18सीएचबीपी68: पुलिस अभिरक्षा में मौजूद तीनों छात्र। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। कस्बे से लापता तीन छात्र पुलिस को राजस्थान में मिले। तीनों छात्रों को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। छात्रों ने बताया कि परिजनों को बगैर कुछ बताए घूमने चले गए थे।
थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी अर्पित राज (13) पुत्र अशोक कुमार, गांव निवासी आदर्श प्रताप (16) पुत्र वेद प्रकाश और रंजीत कुमार (17) पुत्र रामविलास निवासी बटताह थाना बिधूना औरैया परिवार के साथ किराये पर कस्बे में रहते हैं। मंगलवार को तीनों छात्र स्कूल गए थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे थे।
अभिभावकों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, उप निरीक्षक रामसिंह ने छानबीन शुरू की। सर्विलांस सेल की मदद से तीनों छात्रों को 24 घंटे के अंदर जयपुर राजस्थान से खोज निकाला। इसके बाद बच्चों को राजस्थान से लाकर परिजनों को सौंप दिया।