आजाद राम ने बीती 15 जून को बेटी सपना की शादी देबिनपुरवा गोवरधनी निवासी जितेंद्र कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के जेठ धर्मेंद्र कुमार, जेठानी और शादी कराने वाले राकेश व उनकी पत्नी मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के देबिनपुवा गोवरधनी में दो जुलाई को नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मऊ जिले के अकबरपुर टंडवा निवासी आजाद राम ने बीती 15 जून को बेटी सपना की शादी देबिनपुरवा गोवरधनी निवासी जितेंद्र कुमार से की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के जेठ धर्मेंद्र कुमार, जेठानी और शादी कराने वाले राकेश व उनकी पत्नी मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे।
दो जुलाई को सपना की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया था। 12 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज की और गुरुवार को जितेंद्र, धर्मेंद्र और राकेश को गिरफ्तार कर लिया।