फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नवविवाहिता की हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट, पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 29 Jul 2021 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आजाद राम ने बीती 15 जून को बेटी सपना की शादी देबिनपुरवा गोवरधनी निवासी जितेंद्र कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के जेठ धर्मेंद्र कुमार, जेठानी और शादी कराने वाले राकेश व उनकी पत्नी मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के देबिनपुवा गोवरधनी में दो जुलाई को नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मऊ जिले के अकबरपुर टंडवा निवासी आजाद राम ने बीती 15 जून को बेटी सपना की शादी देबिनपुरवा गोवरधनी निवासी जितेंद्र कुमार से की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के जेठ धर्मेंद्र कुमार, जेठानी और शादी कराने वाले राकेश व उनकी पत्नी मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे।

दो जुलाई को सपना की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया था। 12 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज की और गुरुवार को जितेंद्र, धर्मेंद्र और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें