फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: देश विरोधी नारेबाजी करने में भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार, ग्यारह की तलाश जारी

Tue, 18 May 2021 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में ईद का पर्व मना रहे कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वायरल हुआ था ये वीडियो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात भाजपा नेता समेत चार लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ग्यारह अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सभी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में 13 मई की देर शाम संप्रदाय विशेष के लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला था और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सक्रिय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पांच दिन टालमटोल के बाद आखिर में पुलिस ने सोमवार देर रात जलालाबाद निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद, सलमान, मोहम्मद अफजाल व मेराज समेत 15 के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरोगा प्रदीप कुमार सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने देश के अंदर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। इसको लेकर रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद, सलमान, मोहम्मद अफजाल व मेराज को गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें