फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : नगर पालिका को तीसरी बार ओडीएफ डबल प्लस का ताज

विज्ञापन
Kannauj: ODF double plus crown for the third time to the municipality - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद को तीसरी बार ओडीएफ डबल प्लस का ताज मिला है। वर्ष 2018 में जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया था। इसके एक साल बाद से पालिका का ओडीएफ डबल प्लस पर दर्जा बरकरार है।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) शहरी हर्षिता गोयल ने बताया कि 16 व 17 जून को भारत सरकार की ओर से सर्वे के लिए टीम आई थी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आईक्यूवीआईए टीम ने सर्वे किया था। 17 स्थानों पर टीम ने स्वच्छता का हाल देखा था।
इसमें जलालपुर अमरा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय आदि का निरीक्षण किया था। डीपीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद कन्नौज ओडीएफ डबल प्लस बरकरार रखी गई है। तिर्वा नगर पंचायत ओडीएफ प्लस घोषित हुई है। अन्य छह नगर पालिका व नगर पंचायतों का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में इतने हैं शौचालय
3147 व्यक्तिगत शौचालय।
07 सामुदायिक शौचालय।
-02 सार्वजनिक शौचालय।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला दीदारगंज, अलाउद्दीनपुर, तहसील सदर, मकरंदनगर, प्राथमिक स्कूल मकरंदनगर के पास, गदनपुर बड्डू व गौरीशंकर मंदिर मार्ग के निकट सामुदायिक शौचालय बने हैं। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड और मकरंदनगर में पिंक नाम से सार्वजनिक शौचालय हैं। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड के पास पिंक शौचालय निर्माणाधीन है।

Kannauj: ODF double plus crown for the third time to the municipality- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें