तालग्राम। तीन गांव के क्वारंटीन सेंटरों से 27 लोग भाग गए थे। अमर उजाला ने इस खबर को पांच अप्रैल के अंक में क्वारंटीन सेंटर में बदइंतजामी 27 भागे शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उच्चाधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लेकर उनकी धरपकड़ शुरू करवाई। इसके बाद सभी को एक-एक करके पकड़कर आईटीआई सेंटर में ठहराया गया।
बीडीओ चंद्रभान सिंह ने सचिवों को भागे हुए लोगों को पुलिस के सहयोग से पकड़ने के आदेश दिए। सचिव राजविक्रम सिंह, ओमकार यादव, राजेंद्र कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व पुलिस फोर्स से धरपकड़ अभियान शुरू हुआ। इसमें ताहपुर के 12 व गदोरा के 13 लोगों को पकड़ा गया। दो की तलाश जारी थी। सभी को बस से आईटीआई रसूलाबाद में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में रखा। बीडीओ ने बताया पंचायत के क्वारंटीन वार्डों से लोग आ जा रहे थे। वहां रुक नहीं रहे थे । डीएम के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई। अब सभी को तालग्राम, छिबरामऊ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों पर रोका जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया पंचायत सचिवों का सहयोग लिया जा रहा है। भागे 27 लोगों में 25 लोगों को पकड़ लिया है। दो की तलाश जारी है। उनके न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।