फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास गांवों में 15 घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तीन बिजली उपकेंद्रों की 11 हजार लाइनों में बारिश के चलते फाल्ट होने से पचास से अधिक गांवों में बिजली 15 घंटे गुल रही। इस कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह दस बजे फाल्ट ठीक हो सके।
विज्ञापन

बारिश के चलते तालग्राम, अमोलर, ताहपुर 33/11 बिजली उपकेंद्रों की लाइनों में रविवार शाम करीब सात बजे फाल्ट आ गए। इसके चलते कस्बा तालग्राम, अमोलर, दलापुर्वा, गदोरा, नैपालपुर, माधौनगर, गदनापुर, अकरमाबाद, भोजापुर, ऊमरापुर, कपूरापुर, बमरौली, रोहली, नरमऊ, पुखरांवा, मवैइया, समेत 50 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
उपकेंद्र कर्मियों ने फाल्टों को सोमवार दस बजे तक तलाश कर ठीक किया। तब कहीं गांवों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि फाल्ट आने से ब्रेक डाउन हुआ और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अब फाल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें