फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के संचालन को पहुंचा 125 केवीए का जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए 125 केवीए का जेनरेटर लेकर डीसीएम सौ शय्या अस्पताल पहुंच गई। जेनरेटर को नीचे उतरवाने के लिए डीसीएम चालक समेत अस्पताल के कर्मचारी इंजीनियर की तलाश में भटकते रहे। देर रात तक जनरेटर डीसीएम से नहीं उतारा जा सका था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए मची हाय-तौबा को देखते हुए सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए पहल शुरू हो चुकी है। भले ही ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है लेकिन रविवार को प्लांट के संचालन के लिए उत्तराखंड के नादराबाद जनपद से 125 केवीए का जेनरेटर सायं लगभग 6 बजे सौ शय्या अस्पताल पहुंच गया।
जेनरेटर को इंजीनियर की निगरानी में डीसीएम से उतरवाया जाना था। इस कारण अस्पताल कर्मी व डीसीएम चालक कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को खोजता रहा लेकिन वह नहीं मिले। देर रात तक जेनरेटर डीसीएम में ही लदा हुआ खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें